25 सितंबर 2015 - 13:15
 बग़दाद में बम विस्फ़ोट, 7 की मौत कई घायल हुए।

इराक़ की राजधानी बग़दाद और उसके आसपास के इलाक़ों में बम धमाकों में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

इराक़ की राजधानी बग़दाद और उसके आसपास के इलाक़ों में बम धमाकों में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
इराक़ के एक सुरक्षा अधिकारी ने अपना नाम ज़ाहिर न करने की शर्त पर बताया कि गुरुवार की रात पश्चिमी बग़दाद के अल-शुआला इलाक़े में सड़क के किनारे हुए एक बम धमाके में एक नागरिक की मौत हो गई जबकि 7 अन्य घायल हो गए। बम हमले के तुरंत बाद इलाक़े को सुरक्षा बलों ने घेर लिया और घायलों को नज़दीक के अस्पताल में पहुंचाया। इसके अलावा, दक्षिणी बग़दाद में अल-क़ायदा विरोधी एक लड़ाके की कार को बम से उड़ा दिया गया, जिसमें इस लड़ाके की और उसकी पत्नी की मौत गई, जबकि उनके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। बग़दाद के पश्चिमी इलाक़े ग़ज़ालिया में हुए बम धमाके में भी 1 नागरिक की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। बग़दाद से 20 किलोमीटर दक्षिण में स्थित मदायन शहर में हुए बम धमाके में 2 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए।
इन आतंकवादियों कार्यवाहियों की तुरंत रूप से किसी ने ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है, हालांकि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल इस प्रकार की कार्यवाहियां अंजाम देता रहा है।